सिंडिकेट बैंक के बढ़ते कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2014 7:47 AM

विज्ञापन

मेरठ : देश में रोजगार के सीमित अवसर को देखते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार सिंडिकेट बैंक द्वारा सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार के समुचित अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के तकनीकी तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है. इसी क्रम […]

विज्ञापन
मेरठ : देश में रोजगार के सीमित अवसर को देखते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार सिंडिकेट बैंक द्वारा सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार के समुचित अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के तकनीकी तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है.
इसी क्रम में संस्थान ने बेरोजगार युवकों को 21 दिवसीय ‘बेसिक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी’ कार्यक्र म पूर्वक प्रशिक्षण दिया, जिसमें 21 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपने प्रशिक्षण से संबंधित बारीकियों को जाना और अपने व्यवसाय से संबंधित इकाइयों का भ्रमण कर उनके बारे में भी जाना. संस्थान के निदेशक विनोद कुमार जैन ने बताया कि संस्थान में मोटर वाइंडिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, एसी एवं फ्रिज, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, इनवर्टर रिपेयर व कंप्यूटर इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola