अरुण जेटली ने किया एलान, कमजोर वृद्धि और उंची मुद्रास्फीति को बदलेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2014 4:04 PM

विज्ञापन

मुंबई: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि मूल्य स्थिति में सुधार लाने के साथ साथ सकल घरेलू उत्पाद की सतत् वृद्धि हासिल करने के लिये उंची मुद्रास्फीति और कमजोर आर्थिक वृद्धि की मौजूदा स्थिति को बदलना होगा. जेटली ने कहा, ‘यदि मुद्रास्फीति उंची होगी तो आप ऐसी स्थिति में होंगे जहां आर्थिक […]

विज्ञापन

मुंबई: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि मूल्य स्थिति में सुधार लाने के साथ साथ सकल घरेलू उत्पाद की सतत् वृद्धि हासिल करने के लिये उंची मुद्रास्फीति और कमजोर आर्थिक वृद्धि की मौजूदा स्थिति को बदलना होगा. जेटली ने कहा, ‘यदि मुद्रास्फीति उंची होगी तो आप ऐसी स्थिति में होंगे जहां आर्थिक वृद्धि नीचे होगी. हमें इस स्थिति को बदलना होगा. और मेरा मानना है कि जब तक हम इसके कारणों का पता नहीं करेंगे कि हम इस स्थिति में कैसे पहुंचे, तब तक इसका समाधान करना मुश्किल है.’

वित्त मंत्री यहां भाजपा फोरम की एक बैठक में बोल रहे थे. वित्त मंत्री बनने के बाद देश की वित्तीय राजधानी में उनकी यह दूसरी बैठक है.उन्होंने मौजूदा स्थिति के लिये पिछली संप्रग सरकार के कार्यकाल में नीतिगत मोर्चे पर शिथिलता और लोकलुभावन उपायों को जिम्मेदार ठहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola