कोरोना वायरस की वजह से एपल आईफोन की आपूर्ति बाधित
Updated at : 18 Feb 2020 12:16 PM (IST)
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्कोः चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से एपल के आईफोन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके चलते एपल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपनी लक्षित आय हासिल नहीं कर सकेगी. आईफोन बनाने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने एक बयान में कहा, हालात हमारी उम्मीद से काफी धीमी गति से सामान्य होते दिख रहे […]
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्कोः चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से एपल के आईफोन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके चलते एपल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपनी लक्षित आय हासिल नहीं कर सकेगी. आईफोन बनाने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने एक बयान में कहा, हालात हमारी उम्मीद से काफी धीमी गति से सामान्य होते दिख रहे हैं.
ऐसे में हमें जनवरी-मार्च तिमाही में लक्षित आय नहीं होने की आशंका है. कंपनी ने इस तिमाही में अपनी आय 63 अरब से 67 अरब डॉलर के बीच रहने का लक्ष्य रखा था. कंपनी के बयान के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रकोप से उसकी चीनी विनिर्माण सहयोगी का कारखाना कुछ दिन बंद रहा और अब वहां धीरे-धीरे काम बढ़ रहा है.
इससे दुनियाभर में आईफोन की आपूर्ति ‘अस्थायी तौर पर सीमित’ रहेगी. इसके अलावा चीनी बाजार में ग्राहक मांग घटने से भी एपल के कारोबार पर असर पड़ा है. चीन में एपल के कई स्टोर बंद चल रहे हैं. गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 72 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




