अपनी थोक दुकानों से खरीद करने वाले मेंबर कारोबारियों को Credit Card देगी Walmart

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 4:31 PM

विज्ञापन

हैदराबाद : वॉलमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक की भागीदारी के साथ अपने कारोबारी भागीदारों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी किया है. यह कार्ड उसके थोक बिक्री केंद्रों से खरीद करने वाले सदस्य कारोबारियों के लिए है. इसमें 50 दिन तक बिना किसी ब्याज के कर्ज की सुविधा उपलब्ध होगी. इस कार्ड का उपयोग ‘बेस्ट प्राइस […]

विज्ञापन

हैदराबाद : वॉलमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक की भागीदारी के साथ अपने कारोबारी भागीदारों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी किया है. यह कार्ड उसके थोक बिक्री केंद्रों से खरीद करने वाले सदस्य कारोबारियों के लिए है. इसमें 50 दिन तक बिना किसी ब्याज के कर्ज की सुविधा उपलब्ध होगी. इस कार्ड का उपयोग ‘बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल’ से जुड़े वे सदस्य कर सकते हैं, जो वालमार्ट की थोक दुकानों से सामान खरीदते हैं.

इस कार्ड को यहां वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष अय्यर और एचडीएफसी बैंक के भुगतान कारोबार और विपणन मामलों के क्षेत्रीय प्रमुख पराग राव ने बेस्ट प्राइस स्टोर में पेश किये. यह कार्ड देश भर में 26 अन्य ‘बेस्ट प्राइस मॉर्डन होलसेल स्टोर’ में भी जारी किये गये.

अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे सदस्यों के लिए यह बेहतरीन मौका है. इससे हमसे जुड़े सभी छोटे कारोबारी 18 से 50 दिन के लिए बिना किसी ब्याज के कर्ज सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने कहा कि वॉलमार्ट देश में और दुकानें खोलनी जारी रखेगी. इस कड़ी में जल्दी ही आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बिक्री केंद्र खोला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola