ePaper

मर्जर के एलान से सोमवार को सरकारी बैंकों के शेयर में 10.6 फीसदी की गिरावट

Updated at : 03 Sep 2019 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मर्जर के एलान से सोमवार को सरकारी बैंकों के शेयर में 10.6 फीसदी की गिरावट

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के विलय की घोषणा के बाद मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट दर्ज हुई. केनरा बैंक, यूनियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों के शेयर 10.6 फीसदी तक नीचे आ गये. बंबई शेयर बाजार में केनरा बैंक का शेयर 10.59 फीसदी नीचे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के विलय की घोषणा के बाद मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट दर्ज हुई. केनरा बैंक, यूनियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों के शेयर 10.6 फीसदी तक नीचे आ गये. बंबई शेयर बाजार में केनरा बैंक का शेयर 10.59 फीसदी नीचे आ गया.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 9.08 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक में 8.55 फीसदी, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 8.10 फीसदी और इलाहाबाद बैंक के शेयर में 5.67 फीसदी की गिरावट रही. कॉरपोरेशन बैंक का शेयर 3.98 फीसदी और सिंडिकेट बैंक 1.08 फीसदी घट गया. हालांकि, आंध्रा बैंक का शेयर 0.51 फीसदी और यूनाइटेड बैंक का शेयर 0.38 फीसदी चढ़ गया.

सोमवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शेयर बाजारों में अवकाश था. सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के एकीकरण के जरिये चार बैंक बनाने की घोषणा की थी. पिछले साल भी सरकारी बैंकों के दो एकीकरण हुए हैं. इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जायेगी. 2017 में सार्वजनिक बैंकों की संख्या 27 थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola