ePaper

अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली राहत को चीनी मोबाइल कंपनी हुआवेई ने किया खारिज

Updated at : 20 Aug 2019 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली राहत को चीनी मोबाइल कंपनी हुआवेई ने किया खारिज

बीजिंग : दूरसंचार उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों से प्रौद्योगिकी खरीदने की पाबंदी से मिली तीन महीने की मोहलत को मंगलवार को खारिज कर दिया. कंपनी ने कहा कि यह फैसला इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि हुवावेई के साथ अनुचित व्यवहार किया गया है. अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने […]

विज्ञापन

बीजिंग : दूरसंचार उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों से प्रौद्योगिकी खरीदने की पाबंदी से मिली तीन महीने की मोहलत को मंगलवार को खारिज कर दिया. कंपनी ने कहा कि यह फैसला इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि हुवावेई के साथ अनुचित व्यवहार किया गया है. अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने हुआवेई को सेवाएं एवं कलपुर्जें बेचने और हुआवेई से दूरसंचार उपकरण खरीदने पर रोक के लिए कड़े नियम बनाये हैं. विभाग ने दूसरी बार इन प्रतिबंधों की तारीख को आगे खिसकाया है.

इसे भी देखें : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन की हुआवेई के साथ कोई कारोबार नहीं करेगा अमेरिका

हुआवेई ने एक बयान में कहा कि यह स्पष्ट है कि इस विशेष समय में किया गया यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है और इसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. उसने कहा कि अमेरिका की प्रतिबंध कार्रवाई खुले बाजार में प्रतिस्पर्धा के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करती है. ये अमेरिकी कंपनियों समेत किसी के हित में नहीं हैं.

चीन की कंपनी ने कहा कि हुआवेई के कारोबार को दबाने की कोशिशों से अमेरिका को तकनीकी नेतृत्व हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी. हुआवेई ने कहा कि अस्थायी लाइसेंस का विस्तार इस तथ्य को नहीं बदल सकता है कि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola