मालगाड़ी के डिब्बों की खरीद करने पर 700 करोड़ रुपये खर्च करेगी Coal India
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 5:03 PM
कोलकाता : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने समय पर कोयले की ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए 700 करोड़ रुपये की लागत से 40 मालगाड़ी खरीदने का फैसला किया है. मालगाड़ी की खरीद सामान्य वैगन निवेश योजना के तहत की जायेगी. इसे भी देखें : कोयला उद्योग के लिए टोरी-शिवपुर रेल लाइन शुरू […]
कोलकाता : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने समय पर कोयले की ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए 700 करोड़ रुपये की लागत से 40 मालगाड़ी खरीदने का फैसला किया है. मालगाड़ी की खरीद सामान्य वैगन निवेश योजना के तहत की जायेगी.
इसे भी देखें : कोयला उद्योग के लिए टोरी-शिवपुर रेल लाइन शुरू होना लाभकारी : पीयूष गोयल
कंपनी ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी के निदेशक मंडल ने करीब 700 करोड़ रुपये में 40 रैक की खरीद को मंजूरी दे दी है. एक रैक में 59 डिब्बे होते हैं.
एक अनुमान के अनुसार, एक रैक से 14 लाख टन सालाना कोयले की ढुलाई की जा सकती है. कोल इंडिया ने कहा कि कोल इंडिया के ये डिब्बे केवल कंपनी के कोयले की ढुलाई में उपयोग किये जायेंगे. इससे बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति को गति दी जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










