मुंबई से हांगकांग के लिए 31 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करेगी स्पाइसजेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 5:22 PM

विज्ञापन

मुंबई : किफायती हवाई सफर की सुविधा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी. यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी. अभी दिल्ली […]

विज्ञापन

मुंबई : किफायती हवाई सफर की सुविधा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी. यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी. अभी दिल्ली से हांगकांग के लिए उड़ान है.

इसे भी देखें : SpiceJet अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 एनजी विमान को करेगी शामिल

स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि कंपनी नये मार्गों पर बोइंग 737-800एस विमान तैनात करेगी. वह अप्रैल से अब तक मुंबई को विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जगहों से जोड़ने के लिए 76 नयी उड़ानें शुरू कर चुकी है. स्पाइसजेट ने प्रमोशनल किराये की भी घोषणा की. मुंबई से हांगकांग का शुरुआती किराया 16,700 रुपये और हांगकांग से मुंबई का किराया 19,200 रुपये रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola