शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी पर लगा विराम, बिकवाली दबाव से 248 अंक टूटा सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 5:40 PM
मुंबई : शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 248 अंक टूटकर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, धातु तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह गिरावट आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सूचकांक 247.68 अंक […]
मुंबई : शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 248 अंक टूटकर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, धातु तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह गिरावट आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सूचकांक 247.68 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 39,502.05 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह नीचे में 39,420.50 तथा ऊंचे में 39,767.93 अंक तक गया.
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 67.65 अंक अर्थात 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 11,861.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह नीचे में 11,836.80 तथा ऊंचे में 11,931.90 अंक तक गया. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एसबीआई रहा. इसमें 3.29 फीसदी की गिरावट रही. उसके बाद टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक तथा मारुति का स्थान रहा, जो 2.76 फीसदी तक नीचे आया. वहीं, सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक तथा एचयूएल सर्वाधिक लाभ में रहे. इनमें 2.41 फीसदी तक की तेजी रही.
कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा. शेयर बाजारों में उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने मंगलवार को 501.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 269.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
यूरोपीय सेंट्रल बैंक के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट रही. सेंट्रल बैंक ने कहा कि व्यापार तनाव यूरो क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता के लिए सबसे बड़ा जोखिम है. एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, शुरुआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी तीव्र गिरावट रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










