ePaper

मतगणना के दिन हेराफेरी और उठापटक रोकने की खातिर सेबी और शेयर बाजार चौकस

Updated at : 22 May 2019 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के दिन हेराफेरी और उठापटक रोकने की खातिर सेबी और शेयर बाजार चौकस

नयी दिल्ली : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों ने आम चुनाव के नतीजों के दिन यानी गुरुवार को किसी तरह की हेराफेरी तथा अत्यधिक उठापटक को रोकने के लिए निगरानी उपायों को मजबूत किया है. एक्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में दोबारा आने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों ने आम चुनाव के नतीजों के दिन यानी गुरुवार को किसी तरह की हेराफेरी तथा अत्यधिक उठापटक को रोकने के लिए निगरानी उपायों को मजबूत किया है. एक्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में दोबारा आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसे भी देखें : लोकसभा चुनाव : मतगणना के रुझान नौ बजे से मिलने लगेंगे, प्रशासन तैयार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कारोबारी सत्र के लिए सेबी और शेयर बाजारों ने बाजार की निगरानी बढ़ायी है. अधिकारी ने कहा कि निगरानी बढ़ाने से संभावित गड़बड़ी करने वालों को रोका जा सकेगा. आमतौर पर गड़बड़ी करने वाले लोग शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव की स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं.

अधिकारी ने कहा कि सिंगापुर एक्सचेंज में निफ्टी वायदा एवं विकल्प में उतार-चढ़ाव पर निगाह रखी जायेगी. सिंगापुर एक्सचेंजों में कारोबार भारतीय बाजारों की तुलना में जल्दी शुरू होता है और उसके रुख का असर घरेलू बाजारों पर पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola