अमेरिका-ईरान की बातचीत और कच्चे तेल के दाम तय करेंगे शेयर बाजार की चाल, जानिए इस हफ्ते का पूरा गणित

Updated:
विज्ञापन
Indian Stock Market 22 June 2026

Indian Stock Market 22 June 2026

Stock Market Weekly Outlook : अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. अमेरिका-ईरान की बातचीत, कच्चे तेल के दाम और RBI से मिले रिकॉर्ड पैसे तय करेंगे कि बाजार ऊपर जाएगा या नीचे. जानिए एक्सपर्ट्स की राय.

विज्ञापन

Stock Market Weekly Outlook : अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में पैसा लगाते हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बहुत अहम होने वाला है. शेयर बाजार के जानकारों (Analysts) के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता, कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें और विदेशी निवेशकों (FIIs) का रुख अगले हफ्ते हमारे घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिल सकता है. साथ ही, इस हफ्ते एक दिन छुट्टी भी रहने वाली है. गुरुवार को ‘बकरीद’ के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे, जिसकी वजह से इस सप्ताह कारोबार के दिन कम होंगे.

किन बड़ी बातों पर टिकी रहेगी निवेशकों की नजर ?

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा के अनुसार, इस हफ्ते बाजार दुनिया भर के आर्थिक घटनाक्रमों को लेकर काफी संवेदनशील रहेगा. निवेशकों को मुख्य रूप से इन 4 मोर्चों पर नजर रखनी होगी.

  • अमेरिका-ईरान वार्ता: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत में कुछ सुधार हुआ है. इससे उम्मीद जगी है कि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) का तनाव जल्द कम हो सकता है.
  • कच्चे तेल की कीमतें: अगर तनाव कम होता है, तो कच्चे तेल के दाम नीचे आएंगे, जो भारतीय बाजार के लिए बहुत अच्छी खबर होगी.
  • डॉलर और रुपया: डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज) पर भी नजर रहेगी.
  • विदेशी निवेशकों का पैसा: विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं या निकाल रहे हैं, इससे बाजार का मूड तय होगा.

RBI का रिकॉर्ड ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेन्ड

बाजार के लिए एक और बहुत बड़ी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश (Dividend) देने का ऐलान किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस भारी-भरकम रकम से सरकार को बढ़ते आयात बिल (Import Bill) और मिडिल ईस्ट संकट की वजह से सप्लाई चेन पर पड़े असर से निपटने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी. इस हफ्ते बाजार इस बात का आकलन करेगा कि इस पैसे से देश की वित्तीय स्थिति और सरकारी खर्च पर क्या असर पड़ता है.

क्या कहते हैं अन्य मार्केट एक्सपर्ट्स ?

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा थोड़ा जरूर बढ़ा है, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत का आखिरी नतीजा क्या निकलेगा, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इसलिए सावधानी जरूरी है. वहीं जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार बाजार में बड़ी और मजबूत तेजी तभी आएगी जब कच्चे तेल के दाम और नीचे गिरेंगे, विदेशी निवेशकों का पैसा भारतीय बाजार में टिकेगा और कंपनियों के पहली तिमाही (Q1) के नतीजे शानदार रहेंगे.

पिछले हफ्ते कैसा रहा बाजार का हाल ?

बीते हफ्ते बाजार में हल्की मजबूती देखने को मिली थी.

  • सेंसेक्स (Sensex): बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.36 अंक यानी 0.23% बढ़ा.
  • निफ्टी (Nifty): नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.8 अंक यानी 0.32% मजबूत होकर बंद हुआ था.

Also Read :  फिर बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम ! BPCL डायरेक्टर ने दी चेतावनी, जानिए अपने शहर के नए दाम

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola