पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

Updated:
विज्ञापन
Petrol peice Hike Today

पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा (File Photo)

पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हो गया है. जानें चार महानगरों में खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) क्या हो गया है.

विज्ञापन

सोमवार (25 मई) से पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. 10 दिनों में चौथी बार दाम बढ़े हैं. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

25.05.26 को चार महानगरों में खुदरा बिक्री मूल्य (RSP)

एमएस (पेट्रोल) की कीमतें

दिल्ली ₹102.12 (+2.61)
कोलकाता ₹113.51 (+2.87)
मुंबई ₹111.21 (+2.72)
चेन्नई ₹107.77 (+2.46)

हाई स्पीड डीजल की कीमतें

दिल्ली ₹95.20 (+2.71)
कोलकाता ₹99.82 (+2.80)
मुंबई ₹97.83 (+2.81)
चेन्नई ₹99.55 (+2.57)

मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए

15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई.

19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ.

23 मई 2026: तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया.

25 मई 2026: चौथी बार पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ.

तेल कंपनियों की इम्पोर्ट लागत बढ़ गई

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और रुपये के कमजोर होने का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है. इसी दबाव के चलते तेल कंपनियों की इम्पोर्ट लागत बढ़ गई, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है.

पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद दिल्ली के जनपथ फ्यूल स्टेशन पर एक ग्राहक ने नाराजगी जताई. उसने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं. उसकी रोज की कमाई सिर्फ 600-700 रुपये है, लेकिन पेट्रोल पर ही काफी पैसा खर्च हो जाता है. ग्राहक ने कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई से परेशान है, ऐसे में सरकार को ईंधन की कीमतें सही तरीके से तय करनी चाहिए और लोगों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola