मुनाफा वसूली रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद 135 अंक लुढ़का सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 6:05 PM
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को अब तक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय अब तक के सर्वोच्च स्तर 39,487.45 […]
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को अब तक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय अब तक के सर्वोच्च स्तर 39,487.45 अंक पर पहुंच गया, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर यह 135.36 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 39,140.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 34.35 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरकर 11,752.80 अंक पर बंद हुआ.
सामान्य मॉनसून के अनुमान और कंपनियों के तिमाही परिणामों के सकारात्मक रहने की उम्मीद के बीच मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई पर पर बंद हुए थे. बुधवार को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहे. एम्के वेल्थ मैनेजमेंट के शोध विभाग प्रमुख जोसेफ थॉमस ने बताया कि आम चुनावों से पहले उल्लेखनीय गति पकड़ने के बाद मुनाफावसूली के लिए बाजार में ठहराव देखने को मिल सकता है.
गुरुवार को यस बैंक, वेदांता, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एलएंडटी, एसबीआई, एनटीपीसी, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, इन्फोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, तिमाही नतीजों के एलान से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को सबसे अधिक 2.79 फीसदी तक चढ़ गये. टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टीसीएस, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक और एचयूएल के शेयर 2.32 फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुए.
शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,038.58 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 37.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एशिया के अन्य बाजारों की बात करें, तो जापान, चीन और कोरिया के बाजारों में गिरावट देखी गयी. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. इसी बीच, डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 69.55 रुपये प्रति डॉलर पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










