ePaper

Jet Airways के पायलटों ने की SBI से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की अपील

Updated at : 15 Apr 2019 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jet Airways के पायलटों ने की SBI से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की अपील

मुंबई : आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने भारतीय स्टेट बैंक से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की सोमवार को अपील की. संगठन ने कंपनी में काम कर रहे 20 हजार लोगों की नौकरियां बचाने की भी अपील प्रधानमंत्री से की. कर्ज की पुनर्संरचना की पिछले महीने […]

विज्ञापन

मुंबई : आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने भारतीय स्टेट बैंक से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की सोमवार को अपील की. संगठन ने कंपनी में काम कर रहे 20 हजार लोगों की नौकरियां बचाने की भी अपील प्रधानमंत्री से की. कर्ज की पुनर्संरचना की पिछले महीने तैयार योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक को जेट एयरवेज में 1,500 करोड़ रुपये लगाने हैं.

जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष आदिम वालियानी ने कंपनी के मुख्यालय सिरोया सेंटर में यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि हम कंपनी का परिचालन जारी रखने के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की अपील करते हैं. इसके साथ ही, हम प्रधानमंत्री से भी अपील करते हैं कि वे कंपनी में काम कर रहे 20 हजार लोगों की नौकरियां बचाएं.

इससे पहले कंपनी के पायलट, इंजीनियर और केबिन क्रू के सदस्य एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यालय में जमा हुए. कंपनी के पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ कर्मियों को दिसंबर, 2018 के बाद से वेतन नहीं मिला है. कंपनी मार्च महीने में कुछ अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को भी वेतन देने में असफल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola