ePaper

चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के घर और कार्यालय पर ईडी के छापे

Updated at : 01 Mar 2019 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के घर और कार्यालय पर ईडी के छापे

नयी दिल्ली/ मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत के आवास एवं कार्यालय परिसर की तलाशी ली. ईडी ने यह खोजबीन बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की है. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी मुंबई एवं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/ मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत के आवास एवं कार्यालय परिसर की तलाशी ली. ईडी ने यह खोजबीन बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की है.

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी मुंबई एवं अन्य जगहों पर कम से कम पांच कार्यालय और आवासीय परिसर में की गयी है. निदेशालय ने इस महीने की शुरुआत में कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका को आशंका : भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है युद्ध

यह मामला आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये का ऋण आवंटित करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्ट व्यवहार की जांच से जुड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में अधिक सबूतों की तलाश के लिए ईडी ने शुक्रवार सुबह यह छापेमारी की. इसमें पुलिस ने ईडी की मदद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola