SpiceJet ने चुनिंदा रूटाें के लिए शुरू की Mega Sale, केवल 1.75 रुपये प्रति किमी की दर से कर सकेंगे हवार्इ सफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 10:08 PM
नयी दिल्ली : स्पाइसजेट ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों के लिए चार दिन की मेगा सेल की घोषणा की. इसमें छोटे मार्ग पर सबसे निचली किराया दर 899 रुपये होगी. इसमें सभी कर आदि भी शामिल हैं. एयरलाइन ने बयान में कहा कि घरेलू मार्ग जिनमें उड़ान की अवधि एक घंटे से अधिक है, उन […]
नयी दिल्ली : स्पाइसजेट ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों के लिए चार दिन की मेगा सेल की घोषणा की. इसमें छोटे मार्ग पर सबसे निचली किराया दर 899 रुपये होगी. इसमें सभी कर आदि भी शामिल हैं. एयरलाइन ने बयान में कहा कि घरेलू मार्ग जिनमें उड़ान की अवधि एक घंटे से अधिक है, उन पर किराया 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर बैठेगा.
इसे भी पढ़ें : 769 रुपये में लें हवाई सफर का मजा, जानिए स्पाइस जेट का खास ऑफर
एयरलाइन ने कहा कि इस सेल के तहत 25 सितंबर, 2019 तक यात्रा की जा सकती है. यह पेशकश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी. इस पेशकश के तहत एक घंटे से अधिक की उड़ानों…दिल्ली-कोयम्बटूर के लिए किराया 2,899 रुपये होगा. मुंबई-कोच्चि मार्ग पर यह 1,849 रुपये होगा.
एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली-गुवाहाटी मार्ग पर किराया 2,499 रुपये तथा बेंगलुरु दिल्ली का टिकट 2,649 रुपये होगा. एयरलाइन ने कहा कि इस सेल के तहत कोलकाता से ढाका और मुदरै से दुबई के एकतरफ के किराया दर 3,699 रुपये के निचले स्तर से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










