ePaper

अमेरिका पर निशाना साधते हुए शी जिनपिंग ने कहा, हम विश्वस्तरीय कारोबार को देंगे बढ़ावा

Updated at : 05 Nov 2018 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका पर निशाना साधते हुए शी जिनपिंग ने कहा, हम विश्वस्तरीय कारोबार को देंगे बढ़ावा

शंघाई : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को चीन की अर्थव्यवस्था के दरवाजे अन्य देशों के लिए खोलने का ऐलान किया. जिनिपंग ने आयात मेले का उद्घाटन करते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी सरकार सुधारों से पीछे हट रही है. जिनिपंग ने कहा […]

विज्ञापन

शंघाई : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को चीन की अर्थव्यवस्था के दरवाजे अन्य देशों के लिए खोलने का ऐलान किया. जिनिपंग ने आयात मेले का उद्घाटन करते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी सरकार सुधारों से पीछे हट रही है. जिनिपंग ने कहा कि चीन आयात की घरेलू खपत को बढ़ाने, शुल्क को कम करने, सीमा शुल्क प्रक्रिया को आसान बनाने और बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने पर कठोर दंड लगने समेत अन्य उपायों के लिए जरूरी कदम उठायेगा.

शंघाई में आयात मेले के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम विश्व-स्तरीय कारोबारी माहौल को बढ़ावा देंगे. हालांकि, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गयी टिप्पणियों पर भी निशाना साधा. दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव जारी है. संरक्षणवाद, अलगाववाद और टकराव की निंदा करते हुए जिनपिंग ने कहा कि जो दूसरे देशों पर निशाना साधते हैं, उन्हें पहले अपने घर में मौजूद दिक्कतों को ठीक करना चाहिए.

शी ने कहा कि उन्हें अपनी समस्याओं के लिए सिर्फ दूसरों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए. ऐसे लोग हाथ में लाइट लिए बस दूसरों की कमजोरियां बता रहे हैं, अपनी कमजोरियों को नहीं देख रहे हैं. आयात मेले के आयोजकों ने कहा कि इस प्रदर्शनी में अमेरिका, यूरोप और एशिया समेत करीब 130 देशों की विदेशी कंपनियां चीनी खरीदारों के सामने अपने उत्पाद रखेंगी. जिनपिंग ने कहा कि यह आयात मेला यह साबित करता है कि चीन अन्य देशों के साथ अपने व्यापार अधिशेष को कम करने का इच्छुक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola