ePaper

सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 रुपये प्रति क्विंटल का किया इजाफा

Updated at : 03 Oct 2018 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 रुपये प्रति क्विंटल का किया इजाफा

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2018-19 विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही, नयी दरें लागू होने के साथ ही गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,840 रुपये प्रति क्विंटल हो जायेगा. इससे पहले सरकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2018-19 विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही, नयी दरें लागू होने के साथ ही गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,840 रुपये प्रति क्विंटल हो जायेगा. इससे पहले सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,735 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था.

इसे भी पढ़ें : गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एमएसपी) को मंजूरी दी. फसल वर्ष 2017-18 में गेहूं का एमएसपी 1,735 रुपये प्रति क्विंटल था. एमएसपी को कृषि सलाहकार निकाय सीएसीपी की सिफारिशों के अनुसार बढ़ा दिया गया है और यह फसलों के उत्पादन लागत से कम से कम 50 फीसदी ऊंचा मूल्य दिलाने के सरकार की घोषणा के अनुरूप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola