ePaper

Coal India ने बढ़ायी एनटीपीसी के कहलगांव और फरक्का Power Plants को कोयला आपूर्ति

Updated at : 05 Sep 2018 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India ने बढ़ायी एनटीपीसी के कहलगांव और फरक्का Power Plants को कोयला आपूर्ति

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एनटीपीसी के कहलगांव तथा फरक्का बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ा दी है. एनटीपीसी के दोनों संयंत्र लक्षित स्तर से अधिक क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोयले की अतिरिक्त खपत हो रही है. इसे भी पढ़ें : कोल परियोजना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एनटीपीसी के कहलगांव तथा फरक्का बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ा दी है. एनटीपीसी के दोनों संयंत्र लक्षित स्तर से अधिक क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोयले की अतिरिक्त खपत हो रही है.

इसे भी पढ़ें : कोल परियोजना में उत्पादन ठप एनटीपीसी में कोयले का संकट

कोल इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि वह ताप बिजली घरों (कहलगांव और फरक्का) को कोयले की आपूर्ति बढ़ा रही है. दोनों संयंत्रों ने सामूहिक रूप से अप्रैल-जुलाई-2018 के दौरान 9.79 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया है, जबकि लक्ष्य 9.19 अरब यूनिट उत्पादन का रखा गया था.

कंपनी ने कहा कि कहलगांव और फरक्का दोनों बिजली संयंत्र अपने लक्षित स्तर से ऊपर परिचालन कर रहे हैं, जिससे कोयले की खपत भी बढ़ी है. कोल इंडिया ने कहा कि वह इन दोनों संयंत्रों को पहले ही अनुबंध से अधिक आपूर्ति कर रही है, लेकिन यह भी प्रयास किये जा रहे हैं कि इन संयंत्रों की बढ़ी हुई जरूरत को भी पूरा किया जा सके.

कोल इंडिया ने पहले ही आपूर्ति बढ़ाने के कदम उठाये हैं. फरक्का और कहलगांव को राजमहल से 45,000 टन और गैर-राजमहल कोयला क्षेत्रों से 20,000 टन कोयले की आपूर्ति की है. इससे दोनों संयंत्रों को अपने कोयला भंडार को कायम रखने में मदद मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola