सेंसेक्स 137 अंक की तेजी के साथ 38,000 के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 137 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 38,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी लिवाली के जोर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में आइसीआइसीआइ बैंक 4.64 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा. उसके बाद […]
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 137 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 38,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी लिवाली के जोर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में आइसीआइसीआइ बैंक 4.64 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा. उसके बाद एक्सिस बैंक तथा एसबीआइ का स्थान रहा जो क्रमश: 3.86 प्रतिशत तथा 2.53 प्रतिशत मजबूत हुए. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 136.81 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.37 अंक पर बंद हुआ. यह कल रिकॉर्ड 37,887.56 अंक पर बंद हुआ था. सूचकांक 11 सत्रों में 37,000 अंक से 38,000 अंक के स्तर पर पहुंचा है. सेंसेक्स का 37,000 का स्तर 26 जुलाई को पहुंचा था.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.70 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,470.70 अंक पर बंद हुआ. यह कल 11,450 की ऊंचाई पर बंद हुआ था. कारोबारियों के अनुसार कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम के बीच विदेशी और घरेलू पूंजी प्रवाह से धारणा को बल मिला. शुद्ध आधार पर अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफालियो निवेशकों (एफपीआइ) ने कल 568.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआइआइ) ने 30.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
सुबह की खबर
शेयर बाजार की शानदार रफ्तार, सेंसेक्स पहली बार 38 हजार अंक के पार
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती सत्र में शानदार तेजी दिखी. सेंसेक्स आज पहली बार 38 हजार अंक के पार जाकर नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंसेक्स ने आज 38, 050 अंक का नया सर्वाकालिक उच्चतम स्तर को छू लिया. वहीं, निफ्टी 11, 495 अंक तक पहुंच गया. सबसे दिलचस्त बात यह कि पिछले कुछ महीनों से सुस्त चल रहे मिड कैप व स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी लौट आयी है. इस कारण दोनों सूचकांक पर आज मिडकैप इंडेक्स क्रमश: 0.3 व 0.4 प्रतिशत मजबूत नजर आया.
बाजार को आज सबसे ज्यादा संबल आइसीआइसीआइ बैंक से मिला, इसके शेयर तीन प्रतिशत तक उछल गये. आज बैंकिंग, मेटल, कैपिटल गुड्स, फार्मा व आॅयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




