ePaper

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर फिसला

Updated at : 07 Aug 2018 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर फिसला

मुंबई: वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 37,876.87 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंचकर फिसल गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 184.98 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 37,876.87 अंक के […]

विज्ञापन

मुंबई: वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 37,876.87 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंचकर फिसल गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 184.98 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 37,876.87 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से सेंसेक्स ने जल्द ही तेजी खो दी और 40.13 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,732.02 अंक पर आ गया. पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 526.73 अंक चढ़ा.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 41.85 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 11,428.95 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने कल 248.70 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की. घरेलू संस्थागत निवेशक भी 218.64 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे. अन्य एशियाई बाजारों में, शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई सूचकांक 0.06 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग 0.25 प्रतिशत चढा. शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.24 प्रतिशत चढ़ा.

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर

मुंबई : व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग से आज रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबलेपांच पैसे गिरकर 68.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. यह दो सप्ताह का निम्नतम स्तर है. मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ने से अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती रही. इससे रुपये पर भी दबाव रहा. हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने गिरावट को थामने का प्रयास किया. कल के कारोबारी दिन में रुपया 28 पैसे गिरकर 68.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में आज 184.98 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 37,876.87 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola