ePaper

शेयर बाजार फिर नयी ऊंचाई पर, सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा

Updated at : 30 Jul 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार फिर नयी ऊंचाई पर, सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक चढ़कर नए उच्चस्तर 37,496.80 अंक पर पहुंच गया.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,300 अंक के स्तर को पार कर अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की […]

विज्ञापन

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक चढ़कर नए उच्चस्तर 37,496.80 अंक पर पहुंच गया.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,300 अंक के स्तर को पार कर अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 37,496.80 अंक पर पहुंच गया. पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 840.48 अंक चढ़ा है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,309.35 अंक के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक पर है. माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखेगा.

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे कमजोर खुला

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे की कमजोरी के साथ 68.80 प्रति डॉलर पर खुला. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले रुपये में गिरावटआयी. कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की माह अंत की मांग से डॉलर में मजबूती आयी. वैश्विक निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी है. शुक्रवार को रुपया 68.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 159.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 37,496.80 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11,309.35 अंक के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola