शेयरों की लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी भी 11,000 अंक के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 5:19 PM
मुंबई : ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा बैंक शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 282 अंक उछलकर रिकॉर्ड 36,548.41 अंक पर बंद हुआ. पेट्रोलियम, दूरसंचार समेत विभिन्न कारोबार में लगी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4.42 फीसदी मजबूत होकर अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही, कंपनी […]
मुंबई : ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा बैंक शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 282 अंक उछलकर रिकॉर्ड 36,548.41 अंक पर बंद हुआ. पेट्रोलियम, दूरसंचार समेत विभिन्न कारोबार में लगी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4.42 फीसदी मजबूत होकर अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर के दायरे में पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट, बैंक शेयर सर्वाधिक प्रभावित
कारोबारियों ने कहा कि रुपये में मजबूती, घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली, ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह तथा कंपनियों के वित्तीय परिणाम की बेहतर शुरुआत से बाजार धारणा को बल मिला. 30 शेयरों वाला सूचकांक मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान 36,699.53 के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया. हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट आयी और अंत में यह 282.48 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 36,548.41 अंक पर बंद हुआ.
इससे पहले, 29 जनवरी को सेंसेक्स रिकॉर्ड 36,283.25 अंक पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स 973.86 अंक मजबूत हुआ है. एनएसई निफ्टी भी 74.90 अंक या 0.68 फीसदी मजबूत होकर 11,023.20 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 11,078.30 अंक तक पहुंच गया था. निफ्टी का 31 जनवरी के बाद यह सर्वोच्च स्तर है. उस समय यह 11,027.70 अंक पर बंद हुआ था.
इस बीच, अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 636.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस दौरान 15.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










