ePaper

वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स में गिरावट

Updated at : 26 Jun 2018 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स में गिरावट

मुंबई: अमेरिका एवं उसके व्यापारिक साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने की आशंकाओं के चलते स्थानीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही. वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट और निवेशकों के सौदे घटाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 132 अंक गिरा. ब्रोकरों ने कहा कि गुरुवार को जून डेरिवेटिव्स […]

विज्ञापन

मुंबई: अमेरिका एवं उसके व्यापारिक साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने की आशंकाओं के चलते स्थानीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही. वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट और निवेशकों के सौदे घटाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 132 अंक गिरा. ब्रोकरों ने कहा कि गुरुवार को जून डेरिवेटिव्स अनुबंधों के समाप्त होने के चलते निवेशकों के सौदे घटाने से भी शेयर बाजार पर दबाव पड़ा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 132.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 35,338.09 अंक पर रहा. कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 219.25 अंक गिरकर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 29.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 10,732.55 अंक पर रहा.

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 86.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 198.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला. हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.92 प्रतिशत गिरा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.83 प्रतिशत गिरा. जापान का निक्केई सूचकांक भी 0.30 प्रतिशत गिरा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 1.33 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ.

डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे कमजोर

मुंबई: आयातकों एवं बैंकों से डॉलर की मांग बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपयासात पैसे कमजोर होकर 68.20 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट ने भी रुपया पर दबाव बनाया. कल के कारोबारी दिन में रुपया 29 पैसे गिरकर 68.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. अमेरिका और उसके व्यापार साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव की आशंका गहराने से अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट रही. इस, बीच बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 35,338.09 अंक पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola