ePaper

ICICI बैंक को चौथी तिमाही में 1020 करोड़ रुपये का मुनाफा

Updated at : 07 May 2018 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ICICI बैंक को चौथी तिमाही में 1020 करोड़ रुपये का मुनाफा

नयी दिल्ली : वीडियोकॉन लोन डिफॉल्टर मामले में पेंच फंसने के बावजूद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई का वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में मुनाफा 1020 करोड़ रुपये रहा है. वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 5863 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वीडियोकॉन लोन डिफॉल्टर मामले में पेंच फंसने के बावजूद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई का वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में मुनाफा 1020 करोड़ रुपये रहा है. वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 5863 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले 6022 करोड़ रुपये रही है.

इसे भी पढ़ें : ICICI बैंक में कंपनी संचालन व्यवस्था की मजबूती पर Fitch ने जताया संदेह

तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कुल एनपीए 7.82 फीसदी से बढ़कर 8.84 फीसदी रहा है. तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 4.20 फीसदी से बढ़कर 4.77 फीसदी रहा है.

रुपये में आईसीआईसीआई बैंक के एनपीए पर नजर डालें, तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कुल एनपीए 6038.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 54062 करोड़ रुपये रहा है. चौथी तिमाही में नेट एनपीए 23810.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 27886 करोड़ रुपये रहा.

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का घरेलू लोन ग्रोथ 15 फीसदी रहा है. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.14 फीसदी से बढ़कर 3.24 फीसदी हो गया है. बैंक के बोर्ड ने 1.5 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola