दिवालिया होने के कगार पर देश की दिग्गज कंपनी वीडियोकॉन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 5:35 PM
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई के लोन डिफॉल्ट मामले को लेकर कटघरे में खड़ी देश की दिग्गज कंपनी वीडियोकॉन ग्रुप पर दिवालिया होने का संकट मंडरा रहा है. इस कंपनी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. वीडियोकॅान ग्रुप की दर्जन से भी अधिक कंपनियों के खिलाफ दिवालिया कोर्ट में […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई के लोन डिफॉल्ट मामले को लेकर कटघरे में खड़ी देश की दिग्गज कंपनी वीडियोकॉन ग्रुप पर दिवालिया होने का संकट मंडरा रहा है. इस कंपनी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. वीडियोकॅान ग्रुप की दर्जन से भी अधिक कंपनियों के खिलाफ दिवालिया कोर्ट में अर्जी दाखिल की जा चुकी है. वीडियोकॉन की कंपनियों पर बैंकों का करीब 13,000 करोड़ रुपए की देनदारी है, जिसकी रिकवरी के लिए दिवालिया कोर्ट में वीडियोकॉन के खिलाफ अर्जी दायर की गयी है.
इसे भी पढ़ें : Videocon और ICICI की स्वीट डील पर बैंक के निदेशक मंडल ने CEO चंदा कोचर को दी क्लीन चिट
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, अलग-अलग बैंकों के द्वारा वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ बैंकों की तरफ से रिट दाखिल की गयी है. इसकी सुनवाई मुंबई स्थित दिवालिया कोर्ट करेगी. हालांकि, अभी तक बैंकों की याचिका को मंजूरी नहीं मिली हैं, लेकिन जानकारों का मनना है कि बैंकों द्वारा वीडियोकॉन कंपनी के खिलाफ दायर रिट को मंजूरी दे दी जायेगी.
वीडियोकॉन ग्रुप की जिन कंपनियों के खिलाफ बैंकों द्वारा दिवालिया कोर्ट में रिट दायर की गयी है, उनमें सेंचुरी एप्लायंसेज, वैल्यू इंडस्ट्रीज, ट्रेंड इलेक्ट्रॉनिक्स, स्काई एप्लायंसेज और पीई इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम शामिल है. इसी साल जनवरी में एसबीआई बैंक ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज और वीडियोकॅान कम्युनिकेशंस के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्यवाही शुरू की थी. इन दोनों ही कंपनियों के नाम उन 28 बड़ी डिफॉल्टर कंपनियों में शामिल हैं, जिनकी लिस्ट बैंकों को रिजर्व बैंक ने दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










