ePaper

INBEF ने सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर वित्त मंत्री को लिखा लेटर, विशाल नेटवर्क हो जायेगा ध्वस्त

Updated at : 03 Mar 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
INBEF ने सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर वित्त मंत्री को लिखा लेटर, विशाल नेटवर्क हो जायेगा ध्वस्त

नयी दिल्ली : बैंक कर्मचारियों के संगठन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की मांग की आलोचना करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है. संगठन ने ऐसे कदम को अनुत्पादक बताया है. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12,600 रुपये का बड़ा घोटाला सामने आने के बाद से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बैंक कर्मचारियों के संगठन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की मांग की आलोचना करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है. संगठन ने ऐसे कदम को अनुत्पादक बताया है. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12,600 रुपये का बड़ा घोटाला सामने आने के बाद से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की मांग उठने लगी है.

इसे भी पढ़ें : सरकारी बैंकों के निजीकरण से जेटली का इन्कार

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) से जुड़े द इंडियन नेशनल बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन (आईएनबीईएफ) ने पत्र में कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण से देशभर में उनकी शाखाओं का विशाल नेटवर्क ध्वस्त हो जायेगा.

आईएनबीईएफ ने कहा कि पीएसबी को निजी कॉरपोरेट के हवाले किया जायेगा, तो यह न सिर्फ अनुत्पादक कदम होगा, बल्कि इससे देशभर में करोड़ों लोगों को सेवा प्रदान करने वाली इनकी शाखाओं का विशाल नेटवर्क भी आप ही आप बिखर जायेगा. यूनियन ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली में धोखाधड़ी होने के संबंध में विनियामक तंत्र की कुछ त्रुटियों का भी जिक्र किया.

यूनियन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में अनुचित उच्च अग्रिम राशि के खतरों पर नियंत्रण के लिए जिम्मेदार बैंकिंग परिचालन विभाग के प्रमुख का पद डिप्टी गवर्नर एसएस मुंदड़ा के जुलाई, 2017 में सेवामुक्त होने के बाद से रिक्त है. पिछले सप्ताह वित्तमंत्री ने बैंकों में धोखाधड़ी का पता लगाने में विफल रहने पर विनियामकों के साथ-साथ बैंक प्रबंधनों व अंकेक्षकों की आलोचना की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola