ePaper

Union Budget 2018 : 50% प्रोफेशनल्स को बजट में कॉरपोरेट टैक्स रेट में ज्यादा कटौती की उम्मीद

Updated at : 29 Jan 2018 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2018 : 50% प्रोफेशनल्स को बजट में कॉरपोरेट टैक्स रेट में ज्यादा कटौती की उम्मीद

ज्यादातर पेशेवरों को उम्मीद है कि आगामी बजट में कॉरपोरेट कर की दर में पांच प्रतिशत की कटौती की जायेगी. एक सर्वे में 50 प्रतिशत से अधिक पेशेवरों ने उम्मीद जतायी कि 2018-19 के बजट में कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत पर लाया जायेगा. डेलॉयट के इस सर्वे में विभिन्न क्षेत्रों के […]

विज्ञापन

ज्यादातर पेशेवरों को उम्मीद है कि आगामी बजट में कॉरपोरेट कर की दर में पांच प्रतिशत की कटौती की जायेगी. एक सर्वे में 50 प्रतिशत से अधिक पेशेवरों ने उम्मीद जतायी कि 2018-19 के बजट में कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत पर लाया जायेगा.

डेलॉयट के इस सर्वे में विभिन्न क्षेत्रों के 120 पेशेवरों के विचार लिए गये. इनमें से 50 प्रतिशत का मानना है कि कर सुधार, खास तौर पर कर संबंधित मुकदमेबाजी इस समय सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है.

इसके बाद सरकार की अन्य प्राथमिकता रीयल एस्टेट क्षेत्र के सुधार हैं. सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत पेशेवरों ने उम्मीद जतायी कि आगामी बजट में कॉरपोरेट कर की दर को 30 से घटा कर 25 प्रतिशत पर लाया जायेगा.

इसमें कहा गया है कि सरकार ने काले धन पर अंकुश के लिए जो कड़े कदम उठाये हैं, उसके मद्देनजर यह कर दरों में कटौती का उपयुक्त समय है. लगभग 54 प्रतिशत पेशेवरों ने सभी श्रेणियों में करों में कम से कम पांच प्रतिशत कटौती की उम्मीद जतायी.

वहीं 33 प्रतिशत का कहना था कि करमुक्तता की सीमा को कम से कम ढाई लाख रुपये बढ़ाया जायेगा. दस प्रतिशत ने उम्मीद जतायी कि मानक कटौती को फिर से लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola