रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में लगेंगे 12 लाख सीसीटीवी कैमरा, बजट में हो सकती है घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 8:18 PM
नयी दिल्ली : फरवरी महीने के शुरुआती सप्ताह में केंद्र सरकार बजट पेश करेगी. पिछले साल की तरह इस बार भी आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश होंगे. बताया जा रहा है कि आम बजट में रेलवे को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. भारतीय रेलवे 12 लाख सीसीटीवी कैमरा स्टेशनों वट्रेनों में […]
नयी दिल्ली : फरवरी महीने के शुरुआती सप्ताह में केंद्र सरकार बजट पेश करेगी. पिछले साल की तरह इस बार भी आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश होंगे. बताया जा रहा है कि आम बजट में रेलवे को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. भारतीय रेलवे 12 लाख सीसीटीवी कैमरा स्टेशनों वट्रेनों में लगाने की घोषणा कर सकती है.
यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इस फैसले पर केंद्र सरकार विचार कर रही है. सीसीटीवी कैमरों के जरिये ट्रेनों और स्टेशनों पर आसानी से निगरानी रखा जा सकता है.रेलवे इसके लिए भारी भरकम राशि खर्च करने को तैयार है. बताया जा रहा है 12 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने में तीन हजार करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. शुरुआत में यह 11,000 ट्रेनों और 8500 स्टेशनों में लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










