स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड वाॅयस काॅल्स आैर 1जीबी डाटा देकर जियो को टक्कर देगी वोडाफोन

नयी दिल्लीः रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने देश के स्टूडेंट्स की खातिर एक नयी स्कीम पेश की है. इसके तहत 84 दिनों तक के लिए असीमित कॉल और रोजाना एक जीबी 4जी/3जी डाटा मिलेगा. रिलायंस जियो 399 रुपये में मुफ्त रोमिंग और असीमित एसएमएस के साथ समान लाभ दे रही है. […]
नयी दिल्लीः रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने देश के स्टूडेंट्स की खातिर एक नयी स्कीम पेश की है. इसके तहत 84 दिनों तक के लिए असीमित कॉल और रोजाना एक जीबी 4जी/3जी डाटा मिलेगा. रिलायंस जियो 399 रुपये में मुफ्त रोमिंग और असीमित एसएमएस के साथ समान लाभ दे रही है.
इस खबर को भी पढ़ेंः वोडाफोन ने लांच किया 19 रुपये में फ्री कॉलिंग वाला प्लान
वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में स्टूडेंट्स के लिए ‘वोडाफोन कैंपस सर्ववाइवल किट’ की घोषणा की है. यह योजना बस नये कनेक्शनों के लिए है. इसका मूल्य 445 रुपये है. इसके तहत 84 दिनों के लिए स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन एक जीबी 3जी/4जी डाटा, रियायती कूपन, मैसेंजर बैग फ्री मिलेगा. उसके बाद 352 रुपये का शुल्क लगेगा और उपरोक्त लाभ मिलते रहेंगे.
वोडाफोन इंडिया दिल्ली सर्किल के कारोबारी प्रमुख आलोक वर्मा ने कहा कि सर्ववाइवल किट 445 रुपये में है. उसमें ओला, जोमाटो और अन्य रियायती बुकलेट है. वह 84 दिनों के लिए वैध है. 84 दिन बाद 352 रुपये में रिचार्ज होगा और समान सुविधाएं होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




