ePaper

बजट का बचा हुआ पैसा नहीं लौटा पायी जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार

Updated at : 21 Jul 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
बजट का बचा हुआ पैसा नहीं लौटा पायी जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार

जम्मूः जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार बजट की करीब 10,520 करोड़ रुपये की राशि अब तक नहीं लौटा पायी है. कहा यह जा रहा है कि घाटी की महबूबा सरकार बजट का बचा हुआ पैसा नहीं लौटा कर राज्य की बजट नियमावली का उल्लंघन किया है. भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट […]

विज्ञापन

जम्मूः जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार बजट की करीब 10,520 करोड़ रुपये की राशि अब तक नहीं लौटा पायी है. कहा यह जा रहा है कि घाटी की महबूबा सरकार बजट का बचा हुआ पैसा नहीं लौटा कर राज्य की बजट नियमावली का उल्लंघन किया है. भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, आवंटित बजट राशियों में की कुल 10,520 करोड़ रुपये की बची राशि को वापस नहीं सौंपकर राज्य बजट नियमावली का उल्लंघन किया है. कैग ने अपनी एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला है. इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार लगभग 10,520 करोड़ रुपये की बजटीय बचत को लौटाने में विफल रही.

इस खबर को भी पढ़ेंः कुल बजट व्यय 21.47 लाख करोड़ रुपये, पूंजी खर्च 25.4 प्रतिशत बढ़ाया

कैग ने 31 मार्च, 2016 को समाप्त साल के लिए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2015-16 के आखिर में 22 अनुदानों व पांच विनियोगों (राज्य बजट ) के मद में 10,520.33 करोड़ रुपये की बचतें हुईं. हालांकि, इसी अवधि में संबद्ध सरकारी विभागों ने कोई राशि नहीं लौटायी. इस रिपोर्ट को हाल ही में जीएसटी पर विशेष सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पेश किया. कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह राशि लौटायी नहीं गयी, इसलिए सरकार इस धन का अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों को आवंटन भी नहीं कर पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola