ePaper

मेरा घर COVID का हॉटस्पॉट नहीं, डिनर करना पार्टी नहीं होती, करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Updated at : 15 Dec 2021 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
मेरा घर COVID का हॉटस्पॉट नहीं, डिनर करना पार्टी नहीं होती, करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्रोलर्स को एक बार फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है. सभी सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने के सवाल पर जवाब देते हुए करण ने कहा, मेरा घर कोई कोविड हॉटस्पॉट नहीं है, और डिनर को पार्टी नहीं कहा जा सकता.

विज्ञापन
undefined

फिल्ममेकर करण जौहर ने बीते दिनों कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने की खुशी पर अपने घर पार्टी रखी थी. इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे थे. जिसके बाद अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान पॉजिटिव पाई गई थी. उसके एक दिन बाद सोहेल खान और संजय कपूर की बीवी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. इस कोरोना विस्फोट के बाद बीएमसी ने सबी के घर को सील कर दिया था और पार्टी में मौजूद सभी सेलेब्स को टेस्ट करवाने की हिदायत दी थी.

undefined

हालांकि करण जौहर RT-PCR टेस्ट में कोरोना नेगेटिव पाए गए थे. इन सब की वजह से करण जौहर को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. खुद पर लगे सभी इल्जामों पर सफाई देते हुए करण ने पोस्ट लिखा है. करण ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दो बार अपने टेस्ट करवाए और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं.

undefined

करण जौहर ने लिखा, “मेरे परिवार और मैंने आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए हैं और भगवान की कृपा से हम सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं! वास्तव में मैंने दो बार टेस्ट करवाए है. दोनों बार मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मैं वास्तव में सबसे बड़े प्रयासों की सराहना करता हूं हमारे शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी … उन्हें सलाम.

undefined

करण ने आगे लिखा, मीडिया के कुछ सदस्यों को, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि 8 लोगों की सभा को “पार्टी” नहीं कहा जा सकता है … और मेरा घर जहां कोविड प्रोटोकॉल की पालना की जाती है, वह निश्चित रूप से COVID का “हॉटस्पॉट” नहीं है. हम सभी जिम्मेदार हैं और हर समय मास्क पहनते हैं. कोई भी उस महामारी को हल्के में नहीं लेगा … मीडिया के कुछ सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि अपनी रिपोर्टिंग पर थोड़ा संयम रखें, बिना फैक्ट्स के रिपोर्ट करने से बचें.

undefined

आपको बता दें कि करण जौहर के घर में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, करिश्मा कपूर समेत अन्य सेलेब्स मौजूद थे. खबरें हैं कि इस पार्टी में एक शख्स बीमार था. जिससे अन्य लोगों को कोरोना हुआ है. सभी सेलेब्स होम क्वारनटीन में हैं. बीएमसी रोजाना इन सभी की मेडिकल कंडीशन पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola