ePaper

प्लेटफार्म के फर्श पर पड‍़ी मां की लाश को जगाने की कोशिश कर रहे मासूम का वीडियो हो रहा वायरल, हैशटैग Muzaffarpur ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

Updated at : 27 May 2020 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफार्म के फर्श पर पड‍़ी मां की लाश को जगाने की कोशिश कर रहे मासूम का वीडियो हो रहा वायरल, हैशटैग Muzaffarpur ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

एक तरफ जहां लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों का ट्रेनों से अपने घर वापस आने का सिलसिला जारी है वहीं सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती प्लेटफार्म के फर्स पर पड़ी है.वहीं उसके दो मासूम बच्चे हकीकत से अंजान होकर अपनी मां को उठाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन का बताया जा रहा है और #Muzaffarpur हैशटैग के साथ ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

एक तरफ जहां लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों का ट्रेनों से अपने घर वापस आने का सिलसिला जारी है वहीं सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती प्लेटफार्म के फर्स पर पड़ी है.वहीं उसके दो मासूम बच्चे हकीकत से अंजान होकर अपनी मां को उठाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन का बताया जा रहा है और #Muzzafarpur हैशटैग के साथ ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

Also Read: गुल्लक के पैसों से बेटियों ने किया मां का अंतिम संस्कार, लॉकडाउन के कारण सूरत में फंसे रह गए पिता

बिहार के कटिहार की बताई जा रही महिला :

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान बिहार के कटिहार की अरबीना खातून के रूप में हुई है.जिसकी मौत अहमदाबाद से मधुबनी जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में संदिग्ध स्थिति में हो गयी.उसके शव को मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर उतारा गया.शव के स्टेशन पर उतारते ही जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल हो गया.मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

तीन दिनों से थी बीमार :

मृतका के जीजा मोहम्मद वजीर ने कहा कि वह कटिहार के आजमनगर का रहने वाला है. अहमदाबाद में मजदूरी करता है. उसकी साली तीन दिनों से बीमार थी.अचानक ट्रेन में गर्मी की वजह उसकी तबियत खराब हो गयी. मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी.वहीं मामले को लेकर डीएसपी रमाकांत उपाध्याय ने कहा दोनों मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही खुलासा होगा कि मौत किस वजह से हुई है. इधर, प्रशासन ने एंबुलेंस के माध्यम से पूरे परिवार को कटिहार भेज दिया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन