तेजस्वी यादव सीएम तो मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम फेस, महागठबंधन की पीसी में अशोक गहलोत ने की घोषणा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Oct 2025 1:12 PM
महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी और डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी की तस्वीर
Bihar Election 2025: पटना में महागबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई. जिसमें अशोक गहलोत ने घोषणा की कि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे. उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनी तो दो डिप्टी सीएम होंगे. जिसमें एक मुकेश सहनी होंगे.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को पटना में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. जिसमें अशोक गहलोत ने घोषणा की कि महागठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी धनबल का उपयोग कर चुनाव जीत रही है. हमने सीएम फेस की घोषणा कर दी. अब एनडीए बताए कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा.
मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम फेस
उन्होंने आगे कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो दो डिप्टी सीएम होंगे. जिसमें एक VIP प्रमुख मुकेश सहनी भी होंगे. दूसरा डिप्टी सीएम दूसरे समाज से बनाया जाएगा. अभी निर्णय नहीं लिया गया है. जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत, दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद थे.
तेजस्वी ने कहा- बीजेपी वाले नीतीश जी को सीएम नहीं बनाएंगे
प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग पूछ रहे थे कि हमारा सीएम फेस कौन होगा. हम मुख्यमंत्री और सरकार बनाने के लिए नहीं, बिहार को बनाने के लिए आए हैं. अभी गहलोत जी ने सही कहा है कि हमने तो सीएम फेस बता दिया आप कब बताएंगे. बीजेपी वाले नीतीश जी को सीएम नहीं बनाएंगे. अमित शाह हमेशा बोलते रहते हैं कि विधायक दल की बैठक में फैसला लिया जाएगा. तेजस्वी ने आगे कहा कि आखिर क्या बात है कि आप नीतीश कुमार जी को सीएम फेस नहीं बता रहे हैं.
बिहार में 20 साल में 70 हजार हत्याएं हुईं- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अमित शाह ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार जी का ये आखिरी चुनाव है. 20 साल से ये राज कर रहे हैं और सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है. रोजगार के लिए भी सबसे ज्यादा लोग यहीं से पलायन कर रहे हैं. यहां थाने में कोई सुनवाई नहीं होती. 20 साल में 70 हजार से ज्यादा हत्याएं हुईं हैं. यहां का डिपार्टमेंट मंत्री नहीं अफसर चला रहे हैं.
मुकेश सहनी ने कहा- हमने बीजेपी को हटाने का संकल्प लिया है
महागठबंधन के सहयोगी नेता मुकेश सहनी ने कहा, “3 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे. हाथ में गंगाजल लेकर हमने संकल्प लिया कि बीजेपी को हटाना है. अब मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे.”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “छठ पूजा की शुभकामनाएं. आज की इंडिया गठबंधन की बैठक कई महीनों की मेहनत का नतीजा है. जनहित के मुद्दों को लेकर गठबंधन ने एकजुटता का फाउंडेशन रखा है. तेज़ रफ्तार से हम आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










