Video: चुनावी माहौल के बीच तेज प्रताप का अनोखा स्टाइल वायरल, रोड किनारे खुद बनाई जलेबी और स्वाद भी चखा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

जलेबी छानते हुए तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का फिर अनोखा अंदाज दिखा. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें देखा गया, तेज प्रताप यादव रोड किनारे खुद जलेबी बना रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने जलेबी का स्वाद भी चखा. चुनावी माहौल के बीच तेज प्रताप का यह स्टाइल लोगों को अट्रैक्ट कर रहा.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मची हलचल के बीच तेज प्रताप यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वीडियो गयाजी जिले के वजीरगंज का है. जहां तेज प्रताप पहुंचे थे. यहां तरवां बाजार से गुजरने के दौरान उन्होंने रोड किनारे एक जलेबी की दुकान पर अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई.

तेज प्रताप ने जलेबी बनाई और खुद भी चखा स्वाद

तेज प्रताप यादव से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें देखा गया कि वे खुद ही जलेबी बना रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने जलेबी का स्वाद चखा और दुकान के मालिक को पैसे भी दिये. इस दौरान देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई. कई लोगों ने तेज प्रताप यादव के साथ सेल्फी ली और उनके नाम के नारे भी लगाये.

वजीरगंज में प्रेम कुमार के लिये मांगा समर्थन

मालूम हो वजीरगंज में तेज प्रताप यादव ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, पिछले सालों में विकास कार्य के नाम पर अन्य पार्टी के नेताओं की तरफ से सिर्फ झूठ बोला गया है. यहां की मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी कमी है. यहां के किसी भी बहरूपिया के चक्कर में नहीं पड़ना है. प्रेम कुमार जी के समर्थन में जनशक्ति जनता दल के ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर भारी मतों से आशीर्वाद देकर जितवाने का काम करना है.

Also Read: Bihar Election 2025: दिल्ली में आज राहुल-खरगे संग तेजस्वी की होगी खास मीटिंग, जानिये कब हो सकेगा सीट शेयरिंग पर एलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन