Bihar Election 2025: बच्चों को बताइए 20 साल पहले कैसा था बिहार, रवि किशन बोले- हमने किस दौर से निकालकर बिहार बनाया है
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2025 9:27 PM
रवि किशन
Bihar Election 2025: बिहार चुनावी माहौल में बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को बताया जाए कि 20 साल पहले जंगलराज में क्या हालात थे.
Bihar Election 2025, केशव सुमन सिंह: बिहार में बीजेपी और एनडीए काफी आक्रामक मोड में नजर आ रही है.इसका उदाहरण ये है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जंगल राज’ का जिक्र आरजेडी को अटैक करते नजर आए. दूसरी ओर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी विपक्ष के सवालों पर करारा वार किया. रवि किशन ने तो यहां तक कह डाला कि बिहार के बच्चों को पता होना चाहिए 20 साल पहले का बिहार कैसा था.
बच्चों को बताएं 20 साल पहले बिहार कैसा था – रवि किशन
अपनी बात कहते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, “समस्त बिहार और बिहारी भाइयों से मेरी विनती है कि आप अपने बच्चों को बताएं कि 20 साल पहले बिहार में क्या होता था. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, ‘आने वाली पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि हमने किस दौर से निकलकर आज का बिहार बनाया है.’
रवि किशन ने पूछा, जंगल राज से क्या सीखा
रवि किशन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी जो कह रहे हैं, वह बिल्कुल सच है.‘मैं 2001 में बिहार घूमा करता था, उस वक्त हालत बहुत खराब थी.माहौल डर और अराजकता से भरा था.अब मां जानकी का मंदिर बन रहा है, विकास हो रहा है.मेरा सभी से निवेदन है कि अपने बच्चों को बताएं कि बिहार ने ‘जंगल राज’ से क्या सीखा.’ आज पीएम मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया और ‘जंगल राज’ की याद दिलाकर विपक्ष पर तीखा हमला किया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अपरिपक्व बातें करते हैं ‘ये लोग’
सीएम नीतीश कुमार के उम्र पर तेजस्वी यादव की ओर लगातार सवाल उठाने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैं तेजस्वी से पूछना चाहता हूं, जब मां-बाप बूढ़े हो जाते हैं तो क्या हम उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं? नीतीश जी ने बिहार को मां की तरह पाला है.उनके अंदर आज भी ऊर्जा और सच्चाई है.यह लोग कैसी अपरिपक्व बातें करते हैं.”
इसे भी पढ़ें: 373 करोड़ की दौलत के मालिक रणकौशल सिंह बिहार के सबसे रईस उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










