373 करोड़ की दौलत के मालिक रणकौशल सिंह बिहार के सबसे रईस उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2025 4:30 PM
रणकौशल सिंह
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में लौरिया से महागठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह इस बार के सबसे अमीर कैंडिडेट हैं. उन्होंने अपने शपथ पत्र में 373 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है. उनके पास कई गाड़ियां, सोना, जमीन और हथियार हैं.
Bihar Election 2025, गणेश वर्मा: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. लौरिया सीट से चुनाव लड़ रहे रणकौशल सिंह ने अपने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें उन्होंने 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. यह आंकड़ा उन्हें बिहार के सबसे धनी प्रत्याशियों की सूची में नंबर-1 पर ला खड़ा करता है.
रणकौशल सिंह की संपत्ति का ब्यौरा
रणकौशल सिंह केवल जमीन-जायदाद के अलावा लक्जरी जीवन जीने के लिए भी जाने जाते हैं. उनके पास सात गाड़ियां हैं, जिनमें दो फॉर्च्यूनर, एक ऑडी, एक इनोवा और अन्य गाड़ियां शामिल हैं. खेती के लिए एक ट्रैक्टर भी उन्होंने अपनी संपत्ति सूची में दर्ज कराया है.
उनके परिवार के पास जेवरात की भी अच्छी-खासी संपत्ति है. शपथ पत्र के अनुसार, उनकी पत्नी सलोनी सिंह के पास लगभग दो किलो सोना है, जबकि दोनों बेटियों के पास करीब 1.4 किलो सोना मौजूद है. रणकौशल सिंह के पास 600 ग्राम सोना और हीरे-जवाहरात के कीमती गहने हैं.
हथियारों के मामले में भी यह परिवार किसी से पीछे नहीं है. रणकौशल सिंह के पास एक विदेशी राइफल और पिस्तौल दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी एक विदेशी पिस्तौल लाइसेंस है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इतनी संपत्ति होने के बावजूद कर्ज में हैं रणकौशल सिंह
जमीन की बात करें तो उम्मीदवार के पास लगभग 2.58 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और करीब 352 करोड़ रुपये मूल्य की गैर कृषि भूमि है. उनकी पत्नी सलोनी सिंह के नाम पर भी 131 करोड़ रुपये की गैर कृषि भूमि दर्ज है. इसके अलावा, रणकौशल सिंह के पास 5.51 करोड़ रुपये के शेयर और सिक्योरिटीज हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 6.59 करोड़ रुपये मूल्य की वित्तीय निवेश संपत्ति है.
रणकौशल सिंह और उनके परिवार पर लगभग 14.46 करोड़ रुपये का कर्ज है. पेशा से बिल्डर रणकौशल सिंह लंबे समय से भूमि कारोबार से जुड़े हुए हैं. उनका पैतृक निवास पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित कैथवलिया गांव में है. पटना में भी उनका एक आलीशान आवास है. लौरिया सीट से मैदान में उतरे इस ‘सबसे अमीर उम्मीदवार’ की संपत्ति का खुलासा अब स्थानीय राजनीति में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: मिथिला के पाहुन खुद भगवान राम, समस्तीपुर से मोदी बोले- अब अयोध्या में गूंज रहा ‘जय सीताराम’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










