BHEL प्लांट में लापरवाही से मजदूर गंभीर रूप से घायल, सेफ्टी का नहीं रखा जा रहा ध्यान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Oct 2025 8:39 PM
अस्पताल परिसर में लगी भीड़, Pic Credit- अजय कुमार
BHEL Accident: रामगढ़ के पतरातू में भेल (BHEL) की अधीनस्थ कंपनी आरवीपीआर में काम के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के समय मजदूर ने सेफ्टी बेल्ट पहनी थी जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा मीडिया कवरेज रोके जाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर मजदूर संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है.
BHEL Accident, पतरातू, (अजय कुमार): रामगढ़ में भेल (BHEL) के अधीनस्थ कंपनी आरवीपीआर में काम के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान दिलखुश खान (25 वर्ष), गढ़वा निवासी के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को प्लांट परिसर में कार्य करते समय अचानक दुर्घटना हो गई. हादसे के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने दिलखुश खान को पीवीयूएनएल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के मेडिका अस्पताल में रेफर कर दिया गया. काम के दौरान उनके साथ मौजूद मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त दिलखुश खान ने सेफ्टी बेल्ट पहन रखा था. इसी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है.
मीडिया कवरेज रोकने का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही कई स्थानीय पत्रकार कवरेज करने अस्पताल पहुंचे, लेकिन सीआईएसएफ जवानों और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. एक चिकित्सक द्वारा एक पत्रकार का मोबाइल फोन छीनने का आरोप भी सामने आया है.
Also Read: रामगढ़ में सड़क मरम्मत बनी मुसीबत: बिना सूचना शुरू हुआ काम, घंटों जाम में फंसे रहे यात्री
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने कहा कि कंपनी में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी हो रही है. एक माह पूर्व इसी कंपनी में तीन मजदूर घायल हुए थे. इसके अलावा छोटी-बड़ी घटनाएं लगातार होती रहती हैं, लेकिन प्रबंधन सुरक्षा के सुधार करने पर ध्यान नहीं दे रहा है. मजदूर संगठन और ग्रामीण प्रशासन से कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Also Read: रांची में आदिवासी संगठनों की रैली से पहले बड़ा सड़क हादसा, NH-33 पर चार की मौत, दर्जनभर घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










