झारखंड के 10 हजार युवाओं को हेमंत सोरेन देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, 28 को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन.

Sarkari Naukri Jharkhand: झारखंड के 10 हजार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को उन्हें मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार अपने कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri Jharkhand: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य विभाग के नव-नियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे. झारखंड के सीएम ने खुद यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ के लुकैयाटांड़ मैदान में सीएम ने की घोषणा

रामगढ़ के गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ मैदान में अपने दादा सोबरन सोरेन की 68वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद हेमंत सोरेन यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनकी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है. इस मौके पर वह 10,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगे.

Sarkari Naukri: 2050 तक झारखंड के समृद्ध राज्य बनाने का है विजन – सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं. उनकी सरकार वर्ष 2050 तक झारखंड को समृद्ध और दिल्ली, मुंबई तथा गुजरात से भी बेहतर राज्य बनाने के विजन पर काम कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी झारखंड के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभायें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सरकार रांची से नहीं, गांवों से काम करती है – हेमंत

उन्होंने कहा- मैं कहता रहा हूं कि हमारी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से काम करती है. हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों को समृद्ध बनाना है. लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए, ताकि वे उनका लाभ उठा सकें. हमें बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद करने होंगे और इसके लिए मुझे लोगों के समर्थन की जरूरत है.

28 नवंबर 2024 को झारखंड के 14वें सीएम बने थे सोरेन

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. वर्ष 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीट पर जीत हासिल की थी. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीटें 25 से घटकर 24 रह गयी थी.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने दादा सोबरन मांझी को दी श्रद्धांजलि, बोले- दलालों के लिए बंद होंगे सरकारी कार्यालयों के दरवाजे

हेमंत सरकार का ‘नियुक्ति वर्ष’! 28 नवंबर को 9000 युवाओं को सरकारी नौकरी का मिलेगा तोहफा!

हजारीबाग के सरकारी स्कूलों में अब नहीं होगी शिक्षकों की कमी, 394 नये टीचरों को कल मिलेगा नियुक्ति पत्र

हेमंत सोरेन ने युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, जेटीडीसी का लोगो भी जारी किया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन