Bihar News: H₂O को H2 समझ लिए हैं राहुल गांधी, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता को बताया कमजोर स्टूडेंट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2025 4:24 PM
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल
Bihar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. इस पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम नहीं एचटूओ बम फोड़ा है.
Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों पर बिहार बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसा है. पटना में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बाहर निकले जायसवाल ने कहा कि सुबह से चर्चा थी राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे, लेकिन वे शायद H₂O को H2 समझ बैठे. उन्होंने पानी का गुब्बारा फोड़ा और उसे हाइड्रोजन बम बता दिया.
राहुल के आरोपों का कोई आधार नहीं है- जायसवाल
जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी पढ़ने-लिखने में कमजोर हैं और उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस बच्चों के गुब्बारे जैसी निकली. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल के आरोपों का कोई आधार नहीं है. कभी कहते हैं बीजेपी ने डेटा डिलीट किया, तो कभी अपने समर्थकों को हिंदी में बोलने को कहते हैं.
राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुकी है कांग्रेस
राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगभग 90 चुनाव हार चुकी है. उनकी हताशा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. उन्होंने आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है. गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है. माफी मांगना और अदालतों से फटकार खाना राहुल गांधी की दिनचर्या बन गई है. राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं.”
राहुल ने क्या आरोप लगाए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या करने वालों तथा वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए. राहुल गांधी ने दावा किया कि इलेक्शन कमीशन विपक्षी वोटरों के नाम काट रहा है. कांग्रेस समर्थकों के वोट हाइजैक किए गए और कर्नाटक के आलंद में एक ही बार में 6018 नाम हटाए गए.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चुनाव आयोग का पलटवार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाया है वो आधारहीन और गलत है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “वोट कभी ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता है. चुनाव आयोग ने आलंद में वोट काटने की कोशिश पर खुद एफआईआर दर्ज कराई थी.”
इसे भी पढ़ें: Patna Weather: पटना समेत 31 जिलों में 20 सितंबर तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










