Patna Weather: पटना समेत 31 जिलों में 20 सितंबर तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2025 2:12 PM
सांकेतिक तस्वीर
Patna Weather: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया गया है कि 20 सितंबर तक यहां के 31 जिलों में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने की बात कही गई है.
Patna Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 20 सितंबर यानि शनिवार तक बिहार के 31 जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान सभी जिलों में बादल छाया रहेगा और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. कई जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से निचले इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार के 31 जिलों में अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 2 दिनों तक बिहार के आरा, सारण, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिले में तेज हवा चलने के साथ-साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
इसके अलवा सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, पटना, अरवल और दरभंगा जिले में सामान्य स्तर की बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से बारिश हो सकती है.
बारिश होने की वजह
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है. उत्तरी झारखंड में भी इसी स्तर पर ऊपरी वायु चक्रवात सक्रिय है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसमी सिस्टम के प्रभाव के कारण मॉनसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है और तेज असर दिखा रहा है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बाढ़ से त्रस्त कई जिले
लगातार हो रही बारिश से बिहार के मुंगेर के 6 प्रखंड की 33 पंचायत बाढ़ की चपेट में है. इससे 2 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है. गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान के बेहद करीब है. दरभंगा में भी हो रही बारिश से DMCH कैंपस में जल जमाव के लोग परेशान हैं. इसके अलावा भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हॉस्टल छोड़कर घर चले गए हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना दहलाने की साजिश! 34 जगहों पर RDX लगाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










