इसी महीने के अंत में ISBT से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, ट्रायल रन का काम पूरा

Updated at : 12 Mar 2026 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Metro

Trial run of metro from ISBT to Malahi Pakadi completed

Patna Metro : पटना मेट्रो का विस्तार अब बैरिया (ISBT) से आगे बढ़कर मलाही पकड़ी तक होने जा रहा है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की हाई-लेवल समीक्षा बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि इस महीने के अंत तक मेट्रो के नए रूट पर परिचालन शुरू करने की तैयारी है.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रही है. उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि बैरिया बस टर्मिनल यानी I SBT पटना से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और इस महीने के अंत तक इसे चालू किया जा सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.अब केवल औपचारिक मंजूरी और हरी झंडी मिलने का इंतजार है. जैसे ही आवश्यक स्वीकृति मिलती है, इस मार्ग पर मेट्रो का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा. इससे राजधानी के पूर्वी हिस्से में रहने वाले हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

अभी ISBT से भूतनाथ तक चल रही सेवा

अभी पटना में मेट्रो का संचालन आइएसबीटी (ISBT) से भूतनाथ स्टेशन के बीच सीमित है. लेकिन अब इस विस्तार के बाद, पटना के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी. समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जमीन हस्तांतरण से जुड़े जो भी पेच फंसे थे, उन्हें सुलझा लिया गया है.
समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और मेट्रो एमडी संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी भी मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि टनलिंग और फिनिशिंग का काम तय समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए. पटना मेट्रो और डीएमआरसी के इंजीनियर दिन-रात एक कर अंतिम दौर की फिनिशिंग में जुटे हैं ताकि उद्घाटन के दिन यात्रियों को एक विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके.

आधुनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम

अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू होना पटना मेट्रो के ‘कॉरिडोर-2’ की दिशा में एक बड़ी जीत है. इसके बाद अन्य खंडों पर भी काम तेज करने की योजना है.

पटना की जनता के लिए यह मार्च का महीना किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि मेट्रो का यह विस्तार शहर की लाइफलाइन बनने की ओर एक और कदम है.

Also Read: बिहार में 45 हजार नए शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन