Patna Crime: पटना दहलाने की साजिश! 34 जगहों पर RDX लगाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Sep 2025 5:03 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार सिरफिरा (बाएं ) और DSP कामाख्या नारायण सिंह (दाएं)

Patna news: पटना को दहलाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार हुआ है. उसने बिहार की राजधानी में 34 जगहों पर 4 क्विंटल RDX लगाने की धमकी दी थी.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना को दहलाने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. 34 जगहों पर 4 क्विंटल RDX लगाने और गांधी मैदान थाना के अंडरग्राउंड में धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी अश्विनी कुमार को पटना पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है. मामला यहीं तक सीमित नहीं है. यही शख्स मुंबई में भी फिरोज बनकर गणेश पूजा पंडाल को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है. जिसके बाद मुंबई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. नोएडा से गिरफ्तार अश्विनी को पहले मुंबई ले जाया गया और आर्थर रोड जेल भेजा गया. अब पटना पुलिस उसकी चार दिन की रिमांड पर पूछताछ कर रही है.

गांधी मैदान थाना को भेजा था RDX ब्लास्ट का मैसेज

पटना टाउन DSP-2 कामख्या नारायण सिंह के मुताबिक 4 सितंबर को गांधी मैदान थाना के सरकारी नंबर पर सैकड़ों कॉल और धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज आए थे. आरोपी ने लिखा, “पटना के 23 जगहों पर RDX लगाया है. गांधी मैदान थाना के अंडरग्राउंड में बम फिट है, दम है तो बचा लो.” उसने इंद्रपुरी इलाके में दो बच्चों की हत्या की जिम्मेदारी लेने की भी बात मैसेज में लिखी थी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई.

टेक्निकल ट्रैकिंग से खुला राज

पुलिस की टेक्निकल टीम ने कॉल डिटेल्स खंगाली तो पता चला कि वही मोबाइल नंबर मुंबई में भी धमकी देने के लिए इस्तेमाल हुआ था. मुंबई पुलिस ने मोबाइल जब्त किया और फिरोज बनकर कॉल करने वाले की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में की.

कौन है अश्विनी कुमार?

बिहार पुलिस के अनुसार अश्वनी पटना का ही रहने वाला है. गांधी मैदान थाना में पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. खुद को कभी फिरोज बनकर पेश करता है. पटना और मुंबई दोनों जगहों को दहलाने की धमकी दे चुका है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना पुलिस ने लिया रिमांड

पटना पुलिस को शक है कि धमकी के पीछे कोई बड़ी साजिश छुपी हो सकती है. चार दिन की ट्रांजिट रिमांड बुधवार को खत्म होगी, ऐसे में पूछताछ से ही ये साफ होगा कि अश्विनी की मंशा क्या थी, सिर्फ दहशत फैलाना या इसके पीछे कोई गहरी प्लानिंग थी?

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर अश्विनी ने पटना और मुंबई को दहशतगर्दी की धमकी क्यों दी? क्या यह सिर्फ एक सिरफिरे की हरकत है या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा? पुलिस की पूछताछ से आने वाले दिनों में कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन