Bihar Election 2025: LJP (R) की संभावित सीटों की लिस्ट सामने, एनडीए में चिराग पासवान की बढ़ी ताकत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Oct 2025 8:36 PM
चिराग पासवान की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के संभावित सीटों की सूची सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, लोजपा(आर) को जिन 29 सीटों पर मौका मिला है. उनमें लालगंज, गायघाट, दानापुर, अरवल, गया, फतुहा, राजगीर, सिमरी बख्तियारपुर और सुगौली जैसी अहम सीटें शामिल हैं.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में आखिरकार सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. रविवार शाम हुई लंबी बैठक के बाद भाजपा और जेडीयू ने बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं.
इन संभावित सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं चिराग
सूत्रों के मुताबिक, लोजपा (आर) को जिन प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मौका मिला है, उनमें लालगंज, गायघाट, दानापुर, ब्रह्मपुर, अरवल, रोसड़ा, बखरी, साहेबपुर कमाल, राजा पाकड़, हायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, गया, हिसुआ, फतुहा, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा जैसी सीटें शामिल हैं.
40 सीटों की मांग पर अड़े थे मोदी के हनुमान
यह बंटवारा पिछले कई दिनों से पटना और दिल्ली के गलियारों में चल रही सियासी माथापच्ची का नतीजा है. दरअसल, चिराग पासवान शुरुआत में अपनी पार्टी के लिए 40 सीटों की मांग पर अड़े हुए थे. कई दौर की बातचीत के बाद भाजपा नेतृत्व को 29 सीटें देने पर राजी होना पड़ा. माना जा रहा है कि यह फैसला भाजपा और जेडीयू दोनों के हिस्से से तीन-तीन सीटें घटाकर किया गया है.
पिछले चुनाव में जेडीयू को पहुंचाया था नुकसान
पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने अकेले मैदान में उतरकर जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया था. इस बार भाजपा किसी भी कीमत पर उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहती थी. सूत्र बताते हैं कि पहले चिराग को 26 सीटों का ऑफर मिला था, साथ में राज्यसभा और एमएलसी सीट का वादा भी किया गया, लेकिन चिराग अपनी 30 सीटों की मांग से टस से मस नहीं हुए. अंततः भाजपा नेतृत्व को झुकना पड़ा.
किंगमेकर के रोल में नजर आएंगे चिराग पासवान
इस बंटवारे के बाद एनडीए का समीकरण अब पूरी तरह साफ हो गया है. भाजपा और जेडीयू बराबर ताकत के साथ मैदान में हैं, लेकिन केंद्र में सबसे मजबूत स्थिति में चिराग पासवान हैं. एनडीए की इस नई साझेदारी में वे न सिर्फ संतुलन साधने वाले चेहरे के रूप में उभरे हैं, बल्कि उनकी ताकत बढ़ती दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










