'टीम जो बोलेगी, वही करूंगा', नंबर 6 पर तिलक का 'गदर', 16 गेंद में कूटे 44 रन

Published by : Govind Jee Updated At : 27 Feb 2026 9:48 AM

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा की तस्वीर.

टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा का नया अवतार दिखा. नंबर 3 पर फेल होने के बाद तिलक ने नंबर 6 पर आकर 275 के स्ट्राइक रेट से तूफानी 44*(नाबाद) रन बनाए. जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद तिलक ने कहा कि वो टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी पोजीशन पर बैटिंग को तैयार हैं. अब टीम इंडिया की नजरें वेस्टइंडीज के साथ होने वाले अगले बड़े मुकाबले पर हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने अपने वर्ल्ड कप डिफेंस को जिंदा रखा है. इस मैच के असली हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नंबर 6 पर आकर सबका ध्यान खींचा. तिलक ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

नंबर 3 के फ्लॉप शो के बाद नंबर 6 पर मचाया धमाल

मैच से पहले तिलक वर्मा की फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे. टीम के रेगुलर नंबर 3 बल्लेबाज होने के नाते पिछली 5 पारियों में उनका स्ट्राइक रेट केवल 118 का था. स्पिन के खिलाफ वो संघर्ष कर रहे थे और उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा था. लेकिन चेपूक की धीमी पिच पर तिलक एक अलग ही अवतार में नजर आए. उन्होंने 275.00 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सबको हैरान कर दिया.

तिलक बोले- ‘टीम जो बोलेगी, मैं वही करूंगा’

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक ने अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि टीम को जो चाहिए, मैं उसके लिए तैयार हूं. पिछले 4 साल से मुंबई इंडियंस के लिए IPL में और टीम इंडिया के लिए कुछ मैचों में मैंने एंकर और हिटर दोनों रोल निभाए हैं. मैं हालात के हिसाब से खुद को ढाल सकता हूं. तिलक ने आगे बताया कि वो बस एक अच्छी पारी का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें पूरा भरोसा है कि वो आगे भी मैच जिता सकते हैं.

संजू की शुरुआत और ‘फीयरलेस’ क्रिकेट का मंत्र

तिलक ने जीत का क्रेडिट ओपनर्स को भी दिया. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने ओपनिंग में जो शानदार शुरुआत दी, उसी से बाकी बल्लेबाजों को कॉन्फिडेंस मिला. तिलक के अनुसार, “टीम में यह बात हुई थी कि चाहे पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाएं, हम अपना अटैकिंग खेलने का अंदाज नहीं बदलेंगे. हम विपक्षी टीम को दिखाना चाहते हैं कि हम हर बॉल पर हिट करने के लिए तैयार हैं.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल नॉकआउट’ की तैयारी

भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से है, जो एक तरह का सेमीफाइनल से पहले का सेमीफाइनल है. तिलक ने खुलासा किया कि पूरी टीम की नजर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच पर भी थी. वहां अफ्रीका ने मार्कराम के 82* रनों की बदौलत विंडीज को हरा दिया, जिससे भारत की राह थोड़ी आसान हुई. तिलक ने अंत में कहा, “अगर हम अच्छी क्रिकेट खेलेंगे तो रन रेट अपने आप बढ़ जाएगा. भगवान भी तभी साथ देते हैं जब हमारा खेल अच्छा हो.”

भारत ने बनाया वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो T20 वर्ल्ड कप में उनका सबसे बड़ा टोटल है.

भारत की टॉप पारियां:

  • अभिषेक शर्मा: 55 रन (30 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के)
  • हार्दिक पांड्या: 50* रन (23 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के)
  • तिलक वर्मा: 44* रन (16 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के)

जवाब में जिम्बाब्वे ने भी कड़ी टक्कर दी और 184/6 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में 97* रनों की साहसी पारी खेली और कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया, अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ आर-पार की लड़ाई

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola