Election Express: वजीरगंज चौपाल में नेताओं की भिड़ंत, रोजगार और विकास के मुद्दों पर खूब गरजे लोग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Aug 2025 6:07 AM
वजीरगंज विधानसभा चौपाल में मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि
Wazirganj Assembly Election Express: गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के तहत गुरुवार को आयोजित चौपाल में क्षेत्रीय मुद्दों पर जमकर बहस हुई. मंच पर नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बीच लोगों ने रोजगार, सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्टील प्लांट जैसे मसलों पर अपने प्रतिनिधियों से जवाब मांगा.
Wazirganj Assembly Election Express: गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस पहुंची. जहां के कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर कैंपस में चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि और दूसरी पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई. कई बार तो मंच पर ही सभी नेता एक दूसरे से भिड़ते नजर आए. करीब एक घंटे तक चले इस चौपाल कार्यक्रम में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े कई सवाल अपने जनप्रतिनिधियों के सामने रखे और जवाब मांगे.
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे
- रोजगार नहीं होने के कारण पलायन जारी
- तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना का विस्तार हो
- एरू स्टील प्लांट लगाने की आवश्यकता
- सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर किया जाये
- सलेमपुर पइन का जीर्णोद्धार जरूरी
वाजीरगंज विधानसभा के चौपाल में कौन-कौन आए?
- विधायक वीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि धनेश कुमार राय
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ शशि शेखर सिंह उर्फ चिंटू सिंह
- भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज मोहन सिंंह
- जदयू के प्रदेश कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह के प्रतिनिधि अवध बिहारी पटेल
- चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया के प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे
लोगों ने की मानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग
चौपाल में लोगों ने मानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने, मानपुर-वजीरगंज मार्ग पर एरू स्टील प्लांट का काम शुरू कराये जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र में तत्कालीन इस्पात मंत्री रामविलास पासवान द्वारा एरू स्टील प्लांट लगाने को लेकर आधारशिला रखी गयी थी, जिस पर अब तक काम नहीं शुरू किया गया. इसके निर्माण व चालू होने से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलता. बेरोजगारी दूर होती.
रसलपुर बस स्टैंड को चालू करने का उठा मुद्दा
वजीरगंज के अधिकतर गांवों के कृषि योग्य भूमि को सिंचित करने के लिए तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना का विस्तार व उसे चालू करने, सात वार्डों को जोड़ने वाली सलेमपुर पइन की सफाई कराकर उसमें जलप्रवाह करने का मुद्दा भी पुख्ता से रखा. बस स्टैंड रसलपुर को चालू करने, रसलपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास आरओबी बनाने का मुद्दा छाया रहा. इसी के साथ कई सड़कों के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी छाया रहा.
Also Read: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पूरा खानदान चोर, स्टालिन को बुलाने पर भी साधा निशाना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










