Bihar Election 2025: चिराग के बहनोई अरुण भारती लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! इन दो सीटों से उतर सकते हैं मैदान में
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Oct 2025 11:22 AM
चिराग पासवान और उनके जीजा अरुण भारती की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान ने बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, उनके बहनोई और जमुई से सांसद अरुण भारती को इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. उन्हें दो सीटों- सिकंदरा और राजापाकड़ में से किसी एक से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में एक बार फिर चिराग पासवान सुर्खियों में हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया अब अपने संगठन को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उतारने की योजना बनाई जा रही है. दो सीटों- सिकंदरा और राजापाकड़ में से किसी एक से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
जमुई से सांसद हैं अरुण भारती
अरुण भारती फिलहाल जमुई से सांसद हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. अब यह चर्चा जोरों पर है कि एलजेपी (रामविलास) उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारकर पार्टी की संगठनात्मक पकड़ और व्यापक जनाधार को मजबूत करना चाहती है.
‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर फोकस
चिराग पासवान की पार्टी लगातार अपने मूल एजेंडे ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर आगे बढ़ रही है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह विजन केवल लोकसभा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विधानसभा स्तर तक पहुंचना चाहिए. इसी रणनीति के तहत पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
NDA में सीटों को लेकर खींचतान
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चिराग पासवान के बीच हाल ही में बैठक हुई, जिसमें भाजपा 20 से 22 सीटों का प्रस्ताव रख चुकी है. मगर चिराग पासवान 35 सीटों से कम पर तैयार नहीं हैं. यही नहीं, उनकी पार्टी ने केंद्र या राज्य के उच्च सदन में एक सीट और एक महत्वपूर्ण मंत्रालय की भी मांग रखी है.
चिराग की दावेदारी वाली सीटें
एलजेपी (रामविलास) ने अपने प्रभाव वाले जिलों- वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में 2-2 सीटों की दावेदारी जताई है. इसके अलावा पार्टी ने गोविंदगंज सीट पर भी दावा ठोका है, जो इस वक्त भाजपा के पास है.
भाजपा की ओर से स्थिति संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संगठन महामंत्री विनोद तावड़े और बिहार प्रभारी मंगल पांडेय ने चिराग से बातचीत की है. हालांकि, अंतिम फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










