Bihar Chunav 2025: 100 पार… लेकिन जोश बरकरार! बिहार में जिंदा हैं अब भी आजादी के गवाह, इस बार भी डालेंगे वोट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Oct 2025 4:00 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के इस महापर्व में इस बार 100 साल से ज्यादा उम्र के 14 हजार मतदाता भी अपने वोट का हक इस्तेमाल करेंगे. आजादी से अब तक हर चुनाव देख चुके ये शतायु मतदाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं. जो एक बार फिर बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में एक खास वर्ग फिर से अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. वे 14 हजार मतदाता जो 100 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में ऐसे हजारों शतायु मतदाता हैं जिन्होंने आजाद भारत से लेकर अब तक के लगभग हर चुनाव को देखा और जिया है.
85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 4.4 लाख मतदाता
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल 7.43 करोड़ वोटर हैं. जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. इनमें से 14 हजार वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 वर्ष से ऊपर है, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 4.4 लाख है.
लोकतंत्र के गवाह हैं ये मतदाता
ये शतायु मतदाता न सिर्फ लोकतंत्र के गवाह हैं, बल्कि उसकी आत्मा भी हैं. इन बुजुर्ग मतदाताओं ने आजादी के बाद से लेकर हर सत्ता परिवर्तन तक का इतिहास अपनी आंखों से देखा है. आयोग का कहना है कि उनके उत्साह और भागीदारी से आने वाली पीढ़ियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की सीख मिलती है.
40 साल बाद दो फेज में होंगे चुनाव
दिलचस्प बात यह है कि बिहार में इस बार चुनाव 40 साल दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को सम्पन्न होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी, जबकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी.
22 साल बाद बिहार में हुआ SIR
बिहार में करीब 22 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराया गया है, जिससे वोटरों की सूची में सुधार हुआ है. वहीं, पहली बार वोट डालने वाले 14.01 लाख युवा मतदाता भी लोकतंत्र की इस यात्रा में अपनी भूमिका निभाएंगे. इन सबके बीच, सबसे प्रेरणादायक दृश्य वे होंगे जब सदी पार कर चुके मतदाता बूथ तक पहुंचकर मतदान करेंगे. यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और जीवंत संदेश का प्रतीक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










