बिहार चुनाव: राजद से कांग्रेस को 54 सीटों का ऑफर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Oct 2025 12:29 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की तस्वीर
Bihar Chunav 2025: दिल्ली में कांग्रेस की चुनावी समिति (CWC) की अहम बैठक है. इसमें बिहार चुनाव 2025 को लेकर उम्मीदवार चयन, सीट शेयरिंग और रणनीति पर चर्चा होगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और खड़गे सहित बिहार के शीर्ष पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक दिल्ली में बुलाई गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. बैठक में राहुल गांधी और खड़गे सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.
उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. सबसे अहम मुद्दा रहेगा उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग. कांग्रेस इस चुनाव में लगभग 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं, राजद ने कांग्रेस को करीब 54 सीटें ऑफर की हैं. इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि राजद पर दबाव बनाकर कांग्रेस को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का रास्ता कैसे सुनिश्चित किया जाए.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने क्या कहा?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “इस बैठक में बिहार चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग हमारी प्राथमिकता होगी. हमें पूरा विश्वास है कि बैठक सार्थक साबित होगी और आगे की रूपरेखा तैयार कर पाएंगे.”
चुनाव के लिए पार्टी की योजना तैयार- कृष्णा अल्लावरु
कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि किसे कहां से उतारना बेहतर रहेगा, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है और अब उस योजना के आधार पर अगले कदम उठाए जा रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, हमारा उद्देश्य बिहार में चौतरफा विकास सुनिश्चित करना है. किसी के भी निजी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जिन मुद्दों को हम महत्वपूर्ण मानते हैं, उसी पर फोकस रहेगा. हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में अपेक्षित परिणाम हासिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










