Bihar Election Result 2025: 'घुसपैठियों को बचाने वालों को बिहार ने दिया करारा जवाब...', एनडीए की जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2025 5:41 PM

विज्ञापन

अमित शाह की फाइल फोटो

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और सुरक्षा पर भरोसे की जीत है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबे संदेश के जरिए विपक्ष और खासकर घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर तीखे हमले भी किए.

विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बड़ी जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताया है. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. उन्होंने कहा है कि बिहारवासियों का यह जनादेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के प्रति उनके विश्वास का प्रतीक है.

अमित शाह ने लिखा, “ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन. बिहारवासियों की ओर से एनडीए को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है. पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया. यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है.”

अमित शाह बोले- घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है

अमित शाह ने आगे कहा कि, “बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है. वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है. बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है. इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है.”

‘जंगलराज की राजनीति करने वालों को लूटने का मौका नहीं मिलेगा’

अमित शाह ने इसे ‘विकसित बिहार’ में भरोसा रखने वाले हर नागरिक की जीत बताते हुए कहा,
“जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा. जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘प्रदर्शन की राजनीति’ के आधार पर जनादेश देती है.”

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं- अमित शाह

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं को बधाई देते हुए कहा,
“अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं. मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी.”

Also Read: Bihar Election Result 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, प्रशांत किशोर और मुकेश सहनी के दावे हवा में उड़े

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन